June 13, 2026

PM आवास योजना के कार्यक्रम में भावुक हुए मोदी:कहा- काश बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मुझे भी मिला होता

219

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (19 जनवरी) को महाराष्ट्र के सोलापुर में अटल अभियान (अमृत 2.0) के तहत 1201 करोड़ रुपए की 7 परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ लोगों को घर की चाबी भी सौंपी।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा- पहले की सरकार सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा लगाती रही, लेकिन गरीबी नहीं हटी। गरीबों का पैसा बिचौलिया लूट ले जाते थे। उनकी नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी। हमारी नीयत साफ है।

PM ने कहा- मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों गरीबों के लिए हमारा संकल्प आज पूरा हो रहा है। आज पीएम आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसाइटी का लोकार्पण हुआ है। मैं आज देखकर आया और मैंने सोचा काश मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। PM इस दौरान भावुक हो गए और 12 सेकेंड तक चुप रहे।

मोदी के 38 मिनट की स्पीच की 3 बातें…

PM मोदी ने सोलापुर में अमृत 2.0 योजना का उद्घाटन किया।
PM मोदी ने सोलापुर में अमृत 2.0 योजना का उद्घाटन किया।
1. हमारी नीयत साफ, नीति गरीबों को सशक्त करने की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- गरीबों के नाम पर योजनाएं तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। गरीब के हक का पैसा बिचौलिये लूट जाते थे। पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी। हमारी नीयत साफ है और नीति गरीबों को सशक्त करने की है।

मोदी ने कहा- हमारी सरकार पहले दिन से प्रयास कर रही है कि श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए देश में सुशासन हो, देश में ईमानदारी का राज हो। ये रामराज्य ही है जिसने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा दी है।

2. गारंटी दी थी कि घरों की चाबी देने भी खुद आऊंगा
मुझे खुशी है कि सोलापुर के हजारों मजदूरों-गरीबों के लिए हमने जो संकल्प लिया था, वो पूरा हो रहा है। PM आवास योजना के तहत बनी देश की सबसे बड़ी सोसाइटी का लोकार्पण हुआ है। मैं इसे देखकर आया। मुझे लगा कि काश, मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता। इसके बाद मोदी 12 सेकेंड खामोश हुए और भावुक हो गए।

‘ये सब चीजें देखता हूं तो इतना संतोष होता है। ये हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं तो उनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होती है। जब मैं इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने आया था तो गारंटी दी थी कि आपके घरों की चाबी देने भी खुद आऊंगा।’

3. आज जिन्हें घर मिला वे भी 22 जनवरी को दीप जलाएंगे
मोदी ने कहा- राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने नियमों में व्यस्त हूं और उसका मैं कठोरता से पालन भी करता हूं। ये भी संयोग है कि इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से हुई।

PM ने कहा- राम भक्ति से भरे इस वातावरण में आज महाराष्ट्र के एक लाख से ज्यादा परिवारों का गृह प्रवेश हो रहा है। महाराष्ट्र के ये एक लाख से अधिक परिवार भी 22 जनवरी को अपने पक्के घर में शाम को राम ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे।

You may have missed