March 20, 2026

तीन लोकसभा में आज बीजेपी का आगाज, केंद्रीय चुनाव कार्यालय का करेंगे शुभारंभ

375

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद अब सत्ताधारी पार्टी बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। लगातार भारतीय जनता पार्टी बैठकें कर क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को जानने और परखने की कोशिश में लगी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी आज तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।

जानकारी के अनुसार आज सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में तो डिप्टी सीएम अरुण साव महासमुंद और विजय शर्मा दुर्ग में लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इन कार्यालय से आज से ही लोकसभा चुनाव की गतिविधियां संचालित होगी।

गौरतलब है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए जातिगत समीकरण फिर, क्षेत्रवार स्थिति, प्रत्याशी की छवि‌ जैसे तमाम जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में विधानसभा चुनाव की तरह नए चेहरे और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दे सकती है‌। वहीं कुछ जगहों पर पुराने चेहरे भी मैदान में वापसी‌ कर सकतें हैं।

You may have missed