सहकार भारती छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन…
भिलाई। सहकार भारती प्रदेश संगठन के द्वारा सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेक्टर-7 के शांति सभागार में रविवार दिनांक 22 मार्च को सुबह 11.00 बजे से सायं 04.30 तक आयोजित किया गया है। इसी संदर्भ में सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ की एक बैठक लक्ष्य प्रकल्प में आयोजित की गई।
इस व्यवस्था बैठक का मार्गदर्शन करते हुए सहकार भारती के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कनीराम जी ने कहा कि प्रदेश की महिला सहकारिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ का एक दिवसीय राज्य स्तरीय महिला सहकारिता सम्मेलन प्रदेश की लौह नगरी भिलाई में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमे पूरे प्रदेश भर से सहकारिता क्षेत्र में कार्य करने वाली मातृशक्ति की सहभागिता रहेगी, जो कि विभिन्न क्षेत्रों में सहकारिता से जुड़कर अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इस सम्मेलन मे सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी जी, राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती रेवती ताई शेन्दुर्निकर जी, राष्ट्रीय मंत्री एवं क्षेत्र प्रमुख दिलीप पाटील जी, सुश्री सरोज पांडे जी बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सहकारिता मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री केदार कश्यप जी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी, दुर्ग सांसद विजय बघेल जी, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहन आशा दीदी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे जी, विधायक रिकेश सेन जी, ललित चन्द्राकर जी, सहित सहकारिता से जुड़े सभी प्रमुख दायित्वधारियों की उपस्थिति रहेगी।
सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य यह है कि, मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़कर कैसे समृद्ध किया जाए। मातृशक्ति की आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार भी सशक्त बनता हैं। श्री कनीराम जी ने बताया कि इसके पूर्व भी भिलाई के कला मंदिर में सहकार भारती महिला प्रकोष्ठ का तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन भिलाई में संपन्न हो चुका है, जिसमें पूरे देश भर से संगठन से जुड़ी मातृशक्ति बड़ी संख्या में महिला सम्मेलन में उपस्थित हुई थी।
आज समाज के हर क्षेत्रों में महिलाओं की उपस्थिति हैं और बड़े बड़े दायित्व का निर्वहन कुशलता से कर रही हैं। केंद्र और राज्य की सरकार महिलाओं को कैसे सबल बनाएं उस दिशा में प्रयासरत है और इसके अच्छे परिणाम भी दिख रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी सहकारिता को मजबूत बनाने हेतु एक स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय बना कर एक अच्छा संदेश पूरे देश भर में दिया है और स्वाधीन भारत के प्रथम सहकारिता मंत्री की जिम्मेदारी माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को सौंपी है। सहकार से समृद्धि के संकल्प की ओर आगे बढ़ते हुए अनेक योजनाओं का संचालन हो रहा हैं। अभी हाल ही में भारत टैक्सी योजना से देश भर के टैक्सी चालकों को सारथी के रूप में सहकारिता से जोड़ने वाला उत्तम कार्य किया गया है।
संगठन महामंत्री कनीराम जी ने बताया कि, सहकार भारती देश का एकमात्र ऐसा स्वयंसेवी संगठन है जो ‘बिना संस्कार नहीं सहकार – बिना सहकार नहीं उद्धार’ के उद्देश्य की पूर्ति हेतु सतत सक्रियता से कार्य करते हुए सहकारिता के क्षेत्र में विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से 28 प्रदेशों के 650 से अधिक जिलों में दक्ष व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का निर्माण कर सहकारी समितियों में प्रतिनिधित्व दिलाने के साथ ही सहकारी समितियों के उत्थान व समस्याओं के समाधान हेतु अलग अलग सहकारी समितियों के सम्मेलन/अधिवेशन का आयोजन करती रहती है।
अभी हाल ही के गत 2 वर्षों में देश के अलग अलग स्थानों पर सहकारी क्षेत्र के आई टी, मत्स्य, क्रेडिट सोसायटी, महिला सहकारिता, पैक्स, गृह निर्माण, एफपीओ, डेअरी, सहकारी बैंक प्रकोष्ठों के अखिल भारतीय स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। इसी कड़ी में अपने छत्तीसगढ़ में सहकारी बुनकर प्रकोष्ठ का गत 23 व 24 अगस्त 2025 को दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, जैनम मानस भवन, रायपुर में संपन्न हुआ हैं। इस अधिवेशन में देशभर से 1000 से अधिक सहकारी कुशल बुनकर प्रतिनिधि सम्मिलित हुए थे।
इस व्यवस्था बैठक में प्रांतीय टोली सदस्य डॉ लक्ष्मीकांत द्विवेदी, पूजा पाण्डेय, डॉ अनुज नारद, कोषाध्यक्ष डॉ रोशन ताम्रकार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय अशोक दीवान जी व सत्येंद्र शर्मा जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री सौरभ शर्मा, दीपक मिश्रा, प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष अश्विनी नागले, अजय अग्रवाल, जया रेड्डी, श्रद्धा साहू जिला पंचायत सदस्य, दुर्ग, स्मिता दोड़के पार्षद, चंद्र किरण मिश्रा, शंकर लाल देवांगन, स्वीटी कौशिक,दिनेश मिश्र, जसबीर कौर, आरती पांडे, बबीता केला, सरोज सिंह, कांति वर्मा, डॉ गणेश पांडे, योगेश दोड़के, प्रताप बनर्जी, टी आर कन्नौजे, रमेश शर्मा, परवीन बानो,बबीता केला, किशोर कन्नौजे सहित समस्त महिला प्रकोष्ठ की सहकार सेविकाएँ एवं प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित थे। बैठक का संचालन व्यवस्था प्रमुख दीपक मिश्रा ने किया।




