Home छत्तीसगढ़ जिला नारायणपुर में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भापुसे.) के...

जिला नारायणपुर में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भापुसे.) के द्वारा आज पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण

2
0

प्रभात कुमार ने आज दिनांक 08.02.2024 को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर का पदभार निवर्तमान पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा (भापुसे.) से ग्रहण किया है। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार वर्ष 2019 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी है वर्ष 2019 में भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होकर बुनियादी प्रशिक्षण उपरान्त नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के पद पर पदस्थ रहें तत्पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के पद पर पदस्थ रहे। ज्ञात हो कि श्री प्रभात कुमार (भापुसे.) जिला नारायणपुर के 22 वीं पुलिस अधीक्षक हैं।