March 11, 2026

कल्कि धाम में PM Modi का सनातन संदेश…

25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सारे अच्छे काम मेरे लिए ही बचे रहे हैं. आज एक और पवित्र धाम की नींव रखी गई है. उत्तरप्रदेश की धरती से भक्ति की एक और धारा प्रवाहित हुई है. आज जितनी ही खुशी मुझे है उतना ही आनंद आचार्य प्रमोद कृष्णम को हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि ‘आज संतों की भक्ति और जन-जन की भावना से एक और पवित्र स्थान का शिलान्यास हो रहा है. मुझे आचार्यों और संतों की उपस्थिति में भव्य कल्कि धाम की आधारशिला रखने का सौभाग्य मिला है. मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था का एक और बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा.’

You may have missed