आईपीएल 2024 का 11वां मैच आज लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. पंबाज ने इस सीजन 2 मुकाबले खेले हैं और एक में जीत और एक में हार मिली है. जबकि लखनऊ ने अबतक एक मुकाबले खेले हैं और हार सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें यहां जीत के इरादे से उतरेगी. चलिए जानते हैं कि इस मैच में लखनऊ और पंजाब की टीम किस प्लेइंग11 के साथ उतर सकती है.
कैसी होगी इकाना की पिच?
इकाना स्टेडियम की पिच की बात करें तो पिछले सीजन इसे काफी आलोचना का झेलनी पड़ी थी, क्योंकि यह पिच बल्लेबाजी के लिए लिए बिल्कुल आसान नहीं थी. यहां रन ही नहीं बन रहे थे. इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान पिचों को फिर से तैयार किया गया और यहां 5 मैच खेला गया. लेकिन सिर्फ बार यहां 300 का स्कोर पार हुआ. ऐसे में IPL 2024 में इकाना में रनों की बारिश होगी इसकी बहुत कम ही उम्मीद है. लखनऊ और पंजाब के बीच होने वाले इस मैच में गेंदबाजों को ही बोलबाला देखने को मिल सकता है.
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम ?
30 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG vs PBKS) के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाने वाला है. शनिवार को लखनऊ में आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना ना के बराबर है. वहीं, तापमान 37 डिग्री से लेकर 23 डिग्री तक रहेगा. हवा 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 37% रह सकती है. उत्तर भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है. ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है.
लखनऊ और पंजाब की संभावित प्लेइंग-इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स – क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), लोकेश राहुल(विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदोनी, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टॉयनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक.
पंजाब किंग्स – शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर.



