March 10, 2026

परसवारा के शिकारी डेरा में 840 किलो महुआ लहान के साथ 177 लीटर अवैध शराब जप्त

IMG-20240331-WA0076

 

लोरमी ग्राम परसवारा के शिकारी डेरा में पुराने खदान में आबकारी विभाग ने दबिश देकर ने 177 लीटर महुआ अवैध शराब एवं 840 किलो महुआ लहान जप्त कर बड़ी कार्यवाही किया है।मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने आबकारी आयुक्त आर. संगीता, कलेक्टर राहुल देव के निर्देशन एवम सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के मार्गदर्शन में 30 मार्च को गस्त के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम सिकारी डेरा परसवारा थाना लोरमी के पहाड़ी टीला में दबिश देकर विभाग ने छापामारी में टीले से 840 किलो महुआ लाहन पास एवम 177 लीटर महुआ शराब कब्जे आबकारी लेकर सीलबंद किया गया।विधिवत कार्यवाही के दौरान आरोपी न होने की स्थिति में लावारिस प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। गौरतलब है, कि विभाग ने दस से अधिक बार अवैध महुआ लहान एवं अवैध शराब बरामद तो किया लेकिन आज तक आरोपीयो तक पहुँचने में सफलता नही मिला पाया है?

You may have missed