March 12, 2026

भाजयुमो नेता मनीष के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने मां बमलेश्वरी का लिया आर्शीवाद…

a895274d-4f07-4d85-a2b5-822fb6e2ff11

छत्तीसगढ़ सहित भिलाई वासी सुख समृद्धि स्वास्थ्य व युवा रहे ऊर्जा से ओत प्रोत : मनीष

भिलाई। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा जिलाध्यक्ष मनीष पाण्डेय आज अपने सभी युवा साथियों के साथ इस नवरात्रि के शुभअवसर पर पंचमी के दिन डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी के दर्शन किए। व माता का आर्शीवाद लिया।

श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में फेसबुक लाईव के माध्यम से संपूर्ण छग वासियों सहित दुर्ग भिलाई की जनता की सुख समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य की कामना। मातारानी से की। भिलाई का हर युवा ऊर्जा से ओतप्रोत हो। ऐसी दुआ भी मातारानी से मांगी। बड़ी संख्या में युवा साथी आज डोंगरगढ़ प्रवस रहे। जिनमें पूर्व पार्षद कुलेश्वर प्रसाद, रिंकु साहू, रोहित तिवारी, सहित सैकड़ों युवा साथी व भाजपा से जुड़े लोग आज इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए।

और डोंगरगढ़ के माता मां बमलेश्वरी के दर्शन कर सबने सुखद पल का अनुभव किया। युवा साथियों ने जय माता दी की जय्घोष के नारे से सभी ओत प्रोत दिखे। और सब के चेहरों में खुशी देखी गई।

You may have missed