March 9, 2026

लोरमी के तीन युवकों ने जीता नेशनल पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड रजत

IMG-20240423-WA0210

 

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम आयोजित ऑल इंडिया नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में लगभग 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।नगर के आशीष सोनी ने 90 किलोग्राम कैटेगरी में खेल कर 185 किलो वेटलिफ्टिंग कर गोल्ड हासिल किया वहीं जयदीप वैष्णव ने 95 किलोग्राम कैटेगरी में खेलकर 170 किलो वजन उठाकर रजत प्राप्त किया वही प्रथम गुप्ता ने 74 किलोग्राम कैटेगरी में खेल कर 210 किलो वजन उठाकर रजत प्राप्त किया। इससे पहले ये युवक राज्य स्तर के आयोजन में गोल्ड , रजत जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके है। नगर के लोगो ने उन्हें बधाई देकर गौरान्वित महशुस कर रहे है। आशीष सोनी ने बताया कि वह नगर के जीम में प्रतिदिन पसीना बहाते है।

You may have missed