June 8, 2026

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई की महिला शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेक्टर 1 पार्क में योग के द्वारा निरोग रहने के फायदे बताये गए।

IMG-20240623-WA0106

महिला शाखा की महामंत्री सुमन कनोजे के नेतृत्व में सेक्टर 1 पार्क में योग कराया गया ।इस योग शिविर में सैकड़ो महिलाओं ने योग किया।
योग गुरु गीता दुबे द्वारा योग का महत्व व योग से निरोग रहने की क्रिया सिखाई गई।
महिला शाखा मंत्री सविता शर्मा ने बताया कि महिलाएं योग से स्वस्थ रहकर अपने परिवार को भी स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है।उन्होंने बताया कि योग आसान तन मन और चित को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है।
योग में मुख्य रूप से पुष्पलता कर,उर्वशी,हरप्रीत कौर बग्गा,विजय लक्ष्मी शाह,लक्ष्मी,प्रीति देशमुख एवम नमिता त्रिपाठी व अनेक महिलाएं उपस्थित थी
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना सविता शर्मा ने दी।