Home छत्तीसगढ़ रायपुर : आठवीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या…

रायपुर : आठवीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या…

9
0

रायपुर में एक महिला ने आठवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला दौड़ते हुए तेजी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के ऊपर चढ़ी, फिर वह वहां से कूद गई। सिर फटने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का नाम शबनम परवीन है। उसकी उम्र 41 साल थी। महिला का घर घटनास्थल के पास है। RDA कॉलोनी ब्लॉक-H बोरिया खुर्द में बिल्डिंग निर्माणधीन है। आसपास लोग भी मौजूद थे, तभी दोपहर 12 बजे के करीब शबनम घर से तेजी से दौड़ते हुए बिल्डिंग की तरफ आई और कूद गई,जिससे मौके पर मौत हो गई है। फिर हाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।