March 18, 2026

अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी राजू चेलक गिरफ्तार*

IMG-20240703-WA0195(1)

 

विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट साहित समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 03.07.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मंदिर हसौद स्थित जिंदल मोड़ पास दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब परिवहन करते *आरोपी राजू चेलक पिता कुन्जू चेलक उम्र 28 साल निवासी बड़े मुनगी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 34 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एम ए/6563 जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 498/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

You may have missed