Home दुर्ग कला मंदिर का विशाल गणेश मंडप दर्शन ही नहीं कला और सुंदरता...

कला मंदिर का विशाल गणेश मंडप दर्शन ही नहीं कला और सुंदरता का विशेष पहचान दुर्ग शहर में रखता है ।

13
0

दुर्ग : श्री कला मंदिर गंजपारा दुर्ग गणेश उत्सव प्रतिवर्ष की तरह अपने 28 वर्ष को बड़ी धूमधाम से मना रहा है ।कला मंदिर का विशाल गणेश मंडप दर्शन ही नहीं कला और सुंदरता का विशेष पहचान दुर्ग शहर में रखता है ।

विशाल प्रतिमा जी गजानन लंबोदर महाराज की प्रतिमा दर्शनी ही नहीं बहुत ही पूजनीय आकर्षित और आकर्षक करने वाली है।

इस पूरे कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने वाले कला मंदिर के निर्देशक विजय बोहरा जो की कल और उत्साह के धनी है ने बताया कि

कला मंदिर परिवार विविध कलाओं का एक अनुपम संग्रह है आज शहर में इस गणेश मंडप ने अपने जो उपस्थिति दर्ज करी है वह देखते बनती है गणेश प्रतिमा जी में जो नग ,नगीना रतन जड़ित से सिंगर अद्भुत और देखते बनता है।

इस विशाल गणेश मंडप में चलित ,,स्वचालित स्थल पूर्ण झांकी प्रदर्शित की गई है।

कला मंदिर के मीडिया प्रभारी संजय बोहरा ने बताया की इस मंडप का दर्शन कर आशीर्वाद लेने वालों में भ्राता विजय बघेल सदस्य लोकसभा ,दुर्ग नगरप्रथम नागरिक महापौर जी ने प्रथम पूजनीय देवता की आरती कर नगर के विकास और स्वास्थ्य की मंगल कामना की विदित हो।

बोहरा ने बताया कला मंदिर का या अनूठा प्रयास ,स्वयं के द्वारा ,स्वयं के लिए, स्वयं सेवा के रूप में सभी सदस्य भाई विशेष उत्साह और उमंग के साथ करते हैं ।

प्रति दिवस नियमित प्रतिदिन कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं अंतिम दिवस महा भंडारा का आयोजन होता है ।

आप सभी से कला मंदिर परिवार निवेदन करता है गजानन लंबोदर गणेश महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें ।