Home छत्तीसगढ़ रोड पर दौड़ रही कार में लगी आग, सवार लोगों ने उतर...

रोड पर दौड़ रही कार में लगी आग, सवार लोगों ने उतर कर बचाई जान

2
0

दुर्गा । दुर्ग धमधा रोड पर एफसीआई गोदाम के पास कल रात सड़क पर दौड़ रही कर पर आग लग गई। कार सवार लोगो ने तत्काल उतरकर जान बचाई। अग्निशमन टीम ने पहुंचकर बुझाया और समीप खड़े ट्रक तक जाने से रोक लिया।
अग्निशमन से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात को धमधा नाका एफसीआई गोदाम के सामने दुर्ग शहर के ओर आ रही टाटा इंडिका में ओवर हिटिंग के कारण आग लग गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों तत्काल रवाना किया गया और मौका स्थल पर पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने कार में लगी आग को बड़ी मशक़्क़त से क़ाबू पाया और पास में खड़े धान से भरे ट्रकों की ओर आग को बढ़ने से रोक लिया। कार में लगी भीषण आग को एक गाड़ी पानी की मदद से क़ाबू पाया और जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया ।
आग लगने का कारण ओवर हिटिंग बताया जा रहा है और कार में बैठे लोग तत्काल उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।