March 10, 2026

24 को विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस* *जिला काँग्रेस कमेटी दुर्ग ने ली बैठक*

IMG-20240714-WA0131

 

रविवार शहर जिला काँग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2024 प्रदेश काँग्रेस कमेटी के आदेशानुसार विधानसभा घेराव किया जाना है! विधानसभा घेराव के सफल हेतू दुर्ग शहर जिला के पदाधिकारी गणो की बैठक लिया गया पूर्व प्रदेश वेयर हाऊसिंग अध्यक्ष दुर्ग शहर विधायक श्री अरुण वोरा जी ने बैठक के दौरान कहा हमारे राज्य की लचर कानून- व्यवस्था के कारण लूट -पाट हत्या अपराध बड़ गए है तथा विगत दिनों बलोदाबाजार मे घटित आगंजनी के विरोध मे 24 जुलाई 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए दुर्ग के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के आमजनो के हित पर भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करेंगे!
विधानसभा घेराव के लिए शहर नगर,ब्लॉक काँग्रेस कमेटीयो, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ट विभाग युवा काँग्रेस, महिला काँग्रेस,एन. एस. यु. आई.,सेवा दल पदाधिकारी स्तर पर मे आयोजित विस्तार दिनांक अनुसार आवश्यक बैठक लेकर पदाधिकारीओ के आवश्यक जिम्मेदारी दे कर विधानसभा घेराव कार्यक्रम मे सहभागीता सुनिश्चित की गई ।
साथ ही देश में हुवे उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के अधिक प्रत्याशियों की जीत पर हर्ष व्यक्त किया गया ।
आज के बैठक पर उपस्थित पूर्व वेयर हाऊसिंग अध्यक्ष विधायक श्री अरुण वोरा जी, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, सभापति श्री राजेश यादव, पूर्व पिछडा वर्ग उपाध्यक्ष श्री आर. एन. वर्मा,श्री संदीप वोरा, शहर अध्यक्ष श्री गया पटेल,, ब्लाक अध्यक्ष अलताफ अहमद, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंग भुवाल, प्रवक्ता नासीर खोखर, युवा महासचिव मोहित वालदे , एनएसयूआई अध्यक्ष विनीश साहू, सन्नी साहू, आनंद कपूर ताम्रकार, पप्पू श्रीवास्तव, प्रकाश जोशी, संजय धनकर, त्रिसरण डोंगरे, सहित काँग्रेस के अन्य पदिधिकारी उपस्थित थे!

 

You may have missed