March 10, 2026

मलाइका की जिंदगी में मिस्ट्री मैन की एंट्री से टूटा अर्जुन का दिल! शेयर की पोस्ट

402

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर स्टार कपल रहे अर्जुन कपूर एवं मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के वो कपल हैं, जो अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. बहुत वक़्त से दोनों के ब्रेकअप की चर्चा चल रही है. इस बीच मलाइका को स्पेन में हॉलीडे एंजॉय करते देखा गया. मलाइका ने सोशल मीडिया पर स्पेन की कई खूबसूरत फोटोज भी साझा कीं, जिसमें उन्होंने मिस्ट्री मैन की धुंधली झलक दिखाई.

तत्पश्चात, ये बताया जा रहा है कि मलाइका की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री हो चुकी है. वहीं अब अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है. अर्जुन ने लिखा- सकारात्मक रहने का मतलब ये नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी. इसका मतलब ये है कि आप जानते हैं कि चीजें चाहे जैसे भी हों, आप ठीक रहेंगे.

अर्जुन की इस पोस्ट को उनके एवं मलाइका के रिश्ते से जोड़ कर देखा जा रहा है. हालांकि, अब तक कपल में से किसी ने भी ब्रेकअप की खबर पर मुहर नहीं लगाई है. मलाइका, अर्जुन की बर्थडे पार्टी से भी नदारद दिखाई दी थीं. ना ही उन्होंने उनके लिए कोई पोस्ट साझा की थी. हालांकि, इससे पहले भी कई बार इनके ब्रेकअप की चर्चा हो चुकी है. मगर दोनों ने साथ आकर ब्रेकअप की खबरों को झूठा करार दिया

You may have missed