June 7, 2026

100 ग्राम ने तोड़ दिया गोल्ड मेडल का सपना, फाइनल से पहले ही विनेश फोगाट चित

305

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाएंगी. उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है. विनेश 50 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले रही थीं, लेकिन उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है. विनेश फोगाट गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं, लेकिन नियम के मुताबिक ज्यादा वजन होने के कारण वह मैट पर हिस्सा नहीं ले पाएंगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनेश का वजन तय सीमा से लगभग 100 ग्राम अधिक था, जिससे उन्हें अयोग्य ठहराया गया है. प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक, फोगाट सिल्वर मेडल के लिए भी पात्र नहीं होंगी. 50 किग्रा में अब सिर्फ स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता होंगे.

You may have missed