आज अमदईघाटी-धनोरा-ओरछा एक्सिस नारायणपुर में 29 बटालियन आईटीबीपी और डीआरजी द्वारा पूर्ण डिमाइनिंग ऑपरेशन किया जा रहा था। लगभग 40 कर्मियों की पार्टी उक्त उद्देश्य के लिए इंस्पेक्टर/जीडी राजकिशोर आइटीबीपी के नेतृत्व में धनोरा से रैनार एक्सिस तक आरएसओ एंड डिमाइनिंग ऑपरेशन में थी। पिकेटिंग प्वाइंट की तलाशी लेने के दौरान, सीटी/जीडी राम कैलाश को मुरुम खदान के पास (सीओबी धनोरा से लगभग 1200 मीटर दूर) एक मैकेनिज्म से जुड़ी दो आईईडी (प्रत्येक 2 किग्रा) मिलीं। आईईडी को सड़क के बाईं ओर 20 मीटर दूर रखा गया था। आईईडी की खोज के बाद, पार्टी कमांडर ने धनोरा में तैनात आइटीबीपी बीडीडीएस टीम से संपर्क किया। बीडीएस टीम के पहुंचने के बाद पूरे सुरक्षित तरीके से आईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया गया। सेनानी श्री महेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में तथा द्वितीय कमान सैय्यद जावेद अली व उपसेनानी ऑप्स सुशील कुकरेती के ऑप्स एरिया में उपस्थिति से उक्त सफलता कुशलता पूर्वक हासिल की गई। नक्सलियों के विरूद्ध आपरेशन में 29वीं वाहिनी आइटीबीपी नारायणपुर जिले में लगातार अच्छा काम कर रही है।
Home छत्तीसगढ़ अमदईघाटी-धनोरा-ओरछा एक्सिस नारायणपुर में 29 बटालियन आईटीबीपी और डीआरजी द्वारा पूर्ण डिमाइनिंग...



