Home एक्सक्लूसीव पुलिस के शूटरों का दबदबा बरकरार

पुलिस के शूटरों का दबदबा बरकरार

13
0

पुलिस के निशानेबाजों ने 23 वी प्रदेश रायफल प्रतियोगिता मे अलग-अलग इवेंट्स मे भाग लेकर कई मेडल जीते! जिसमें से एक निशानेबाज जो पुलिस मुख्यालय से भी है, कंप्यूटर के साथ- साथ बंदूक चलाने मे भी प्रवीण ज्योति पांडेय ने 02 सिल्वर मेडल 03 गोल्ड मेडल जीता.

ज्योति पांडेय ने 50 मीटर राइफल व्यक्तिगत इवेंट् मे दूसरे स्थान से 02 रजत पदक एवं टीम इवेंट् की तीन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान हासिल किया है. ज्योति पुलिस कर्मचारी होने के साथ-साथ 02 राष्ट्रीय खिलाडी बच्चो की माँ भी है! बच्चो की परवरिश और उनकी देखभाल भी उनकी जिम्मेदारी है, उनकी प्रतिभा यही नहीं रुकती वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार शूटिंग प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल लाकर पूरे पुलिस विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य का ही नहीं वरन पूरे राष्ट्र का मान बढ़ा चुकी है,

ज्योति ने फिर इस बार राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर तीन गोल्ड और 02 सिल्वर मेडल जीतकर यह भी साबित कर दिया है की कोशिश करने से कोई भी काम मुश्किल नहीं होता,
काम के दबाव के साथ-साथ अपने परिवार को संभालना और इन सबसे समय निकालकर अपने अभ्यास को समय देना यह काबिले तारीफ है।