भारतीय मजदूर संघ पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलाएगा जागरूकता अभियान
मुंगेली/भारतीय मजदूर संघ प्रदेश के 3 व 4 अगस्त को रायपुर में हुए प्रदेश कार्यसमिति के बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार पूरे प्रदेश में पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगो में जागरूकता लाने अभियान चलाया जाएगा। इसी संबंध में भारतीय मजदूर संघ जिला मुंगेली के द्वारा पर्यावरण प्रबोधन, वृक्षा रोपण, और ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आने वाले दिनों में ब्लॉक स्तर पर संघटन के विस्तार के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में हैं ताकि अधिक से अधिक लोग भारतीय मजदूर संघ के कार्य प्रणाली व संघ के उद्देश्य से अवगत हो सके।



