Home खेल Paris Paralympics 2024: अवनि फिर जीतेंगी गोल्ड, मोना भी लगाएंगी दूसरे मेडल...

Paris Paralympics 2024: अवनि फिर जीतेंगी गोल्ड, मोना भी लगाएंगी दूसरे मेडल पर निशाना!

2
0

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक्स-2024 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और कुल आठ मेडल जीते जिसमें दो गोल्ड मेडल शामिल हैं। छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीदें हैं। इस दिन टीम इंडिया के खिलाड़ी निशानेबाजी, आर्चरी और एथलेटिक्स में अपना दम दिखाएंगे।

इन खेलों में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने वाली अवनि लेखरा आज भी खिताबी रेस में होंगी। वहीं मोना अग्रवाल भी मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगी। एथलेटिक्स में शॉट पुट, हाई जंप और जेवलिन थ्रो में भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने की कोशिश करेंगे।