Home Uncategorized लेबनान ने इजरायल पर दागी मिसाइल

लेबनान ने इजरायल पर दागी मिसाइल

10
0

इस्राइल द्वारा लेबनान की राजधानी बेरूत पर किए गए हवाई हमले के एक दिन बाद अब यमन की ओर से इस्राइल के कई शहरों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं। मध्य इस्राइल में लगातार सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि, यमन की ओर से इस्राइल के कई हिस्सों पर बैलिस्टिक मिसाइल के जरिए हमले किए गए हैं। तेल अवीव और आस-पास के शहरों में अर्लट जारी किए गए हैं। इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि मिसाइल को इस्राइली क्षेत्र के बाहर आईडीएफ एरियल डिफेंस एरे द्वारा रोक दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि कुछ लोग साइरन की आवाजें सुनकर सुरक्षित क्षेत्रों में जाने की हड़बड़ी में घायल हुए हैं। इन हमलों के बाद तेल अवीव समेत इस्राइल के कई शहरों में सायरन लगातार बज रहे हैं।