June 13, 2026

कमिश्नर ने तालाब में कचरा फेंक रही महिला पर लगाया जुर्माना

4229296-untitled-58-copy

भिलाई। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ को लोगो तक पहुंचाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन सुबह दौरा कर रहे है। नागरिको से सीधे वार्तालाप कर रहे है, उनके प्रश्नों का जवाब दे रहे है। यदि किसी प्रकार की कमी होने पर संबंधित अधिकारी को शीध्र निराकरण करने के लिए निर्देशित कर रहे है। सफाई व्यवस्था, निर्माण, उद्यान, तालाब का सौंदर्यीकरण, स्पोर्टस काॅम्पलेक्स, पानी सप्लाई, सड़क निर्माण इत्यादि सभी विषयो पर सीधे नागरिको से संपर्क कर रहे है। नागरिको से जुड़कर कार्याे को संपादन करने निर्देश दे रहे है। इस दरमयान यदि कहीं पर नागरिको के तरफ से भी लापरवाही की जा रही है, तो उसके उपर कार्यवाही भी हो रही है।

You may have missed