March 12, 2026

प्रधान पाठक पदोन्नति पर फेडरेशन ने जताया आभार

IMG-20241213-WA0006

* दूर्ग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई दुर्ग व पदोन्नत प्राथमिक प्रधान पाठकों ने जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा एवं संलग्न स्टाफ का पूरे प्रदेश में अग्रणी रहते हुए ततपरता से 1 वर्ष में लगातार तीसरी बार सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति देने पर मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। एवं ग्रीष्म कालीन अवकाश पर शिक्षकों के द्वारा किये गए कार्य अवधि को अर्जित अवकाश में समायोजित करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार, जिला पदाधिकारी संजय चंद्राकर, अजय शर्मा, दानेश्वर वर्मा, राजेश्वर देशमुख,श्रीमती जागेश्वरी वर्मा, श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती श्वेता त्रिपुड़े ,ज्ञानेश्वरी मिश्रा,वंदना यादव,चंद्रप्रभा साहू,सावित्री मढ़रिया आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे*