साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल व खाना


( राकी साहू लवन ) कड़कड़ाती ठंड में बेसहारा, असहाय व गरीबों को बचाने के लिए सामाजिक संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग अध्यक्ष पवन साहू एंव उनके पदाधिकारियों ने रविवार को रायपुर रेल्वे स्टेशन एवं अन्य विभिन्न जगह मे जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं भोजन पैकेट वितरण किए
वही रायपुर संभाग अध्यक्ष पवन साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंग साहू एवं अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू युवा प्रकोष्ठ संयोजक आनंद साहू के निर्देशानुसार आज रायपुर संभाग द्वारा क्षेत्र के हर धर्म और समुदाय के जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन पैकेट प्रदान किया गया
जिन्हें वास्तविक में कंबल एवं भोजन की जरूरत थी उन्हें ढूंढ कर दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्धारित रूपरेखा के तहत गरीब लोगों को मदद की जा रही है। धर्म और जाति से दूर हटकर ठंड के मौसम में गर्म कपड़े और कंबल, खाना का वितरण किया जा रहा है
वहीं अन्य दिनों में भी सभी जिलों में कंबल एवं अन्य सामग्री वितरण किया जाना है। इस अवसर पर रायपुर संभाग पदाधिकारीगण सुमित साहू, दिलीप साहू, विक्की साहू, रामेश्वर साहू, राहुल साहू, कामत साहू, सागर साहू, राहुल साहू, करन साहू, ओमकार साहू, नकुल वैष्णव, पुष्पेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे