March 6, 2026

शिव महापुराण कार्यक्रम आयोजन हेतु सर्व समाज का मिल रहा है भरपूर सहयोग

( राकी साहू लवन ).बलौदा बाजार जिला मुख्यालय कोकड़ी बाईपास में 2 जनवरी से प्रारंभ होने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले के द्वारा शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु इस संबंध में सर्व समाज जिला बलौदा बाजार का विगत दिनों कथा स्थल में आवश्यक बैठक संपन्न हुआ
जिसमें सर्व समाज प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए जिस समाज का जिला मुख्यालय में मंगल भवन उपलब्ध है वहां ठहरने के लिए आयोजक परिवार द्वारा मांग की गई समाज के लोगों ने अपने अपने सामाजिक भवन बड़े उत्साह के साथ देने तैयार हुए तथा भवन में सर्व सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समस्त समाज प्रमुखों ने जिम्मेदारी लिया।
इसके अलावा भी लवन रोड स्थित कृषि उपज मंडी को भी व्यवस्थित रखा जावेगा मंडी तथा मंडी कथा स्थल से दूरी होने के कारण आने जाने के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की भी चर्चा की गई आयोजक रामू जायसवाल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडाल ड्रोम महाराष्ट्र से साउंड सिस्टम मध्य प्रदेश से तथा लाईट व्यवस्था भोपाल से लाना बताया गया।
कार्यक्रम के लिए 18 एकड़ प्लॉट का समतलीकरण किया जा रहा है तथा कार्यक्रम का मेन गेट बाईपास रोड पर दो गेट रहेगा तथा पार्किंग के लिए 16 एकड़ बायपास 18 एकड़ भाटा गांव 12 एकड़ बलौदा बाजार मार्ग तथा 15 एकड़ रिस्दा रोड में व्यवस्था की जा रही है।उक्त बैठक में सर्व समाज जिला अध्यक्ष डॉ. कुशल राम वर्मा संरक्षक पुहुप राम यदु कार्यकारी अध्यक्ष रेवाराम साहू पूर्व विधायक जनक राम वर्मा जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु मंडी अध्यक्ष तुलसी राम वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल संतोष यदु शिवसेना प्रमुख श्रीमती छाया वर्मा मंडी सचिव भुवन जायसवाल सर्व समाज सचिव राम लाल साहू सह सचिव सुशील यादव जायसवाल परिवार के जिला पदाधिकारी गण प्रवक्ता केके वर्मा राकेश वैष्णव अनिल गुप्ता संतोष वैष्णव गंभीर ठाकुर रिपुसूदन वर्मा बुधराम अग्रवाल फिरन साहू सुरेंद्र यादव रामचंद्र पटेल दीपक नाकरानी मुलेश्वर श्रीवास अभिषेक तिवारी श्रीमती देवती सेन श्रीमती गीता यादव सुनीता यदु कविता सेन किशोर यदु आत्माराम साहू देशबंधु साहू लखेश साहू सुरेंद्र जायसवाल नेतराम साहू हरीश यदु गणेश जायसवाल पंकज यदु बोधन यादव लालबंधू वैष्णव रमेश वर्मा ईशान वैष्णव महेंद्र वर्मा राजकुमार तिवारी लेख राम साहू निर्मल वैष्णव दीपक साहू दशरथ जायसवाल पंकज यदु विनय गुप्ता सैल सेन सियाराम साहू रामकुमार साहू गौरी शंकर वैष्णव अखिलेश गोस्वामी इत्यादि सैकड़ों जन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया ।