सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में महिला नसबंदी का सफल शुभारंभ

( राकी साहू लवन ). मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार के आदेशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन ब्लाक बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार भाटापारा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत महिला नसबंदी का सफल शुभारंभ सर्जन डॉक्टर एस के जयसवाल के द्वारा किया गया ज्ञात हो कि पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में नसबंदी किया जाता था जो विगत बहुत समय से बंद था जिससे महिलाओं को अन्य जगह पैसे खर्च कर नसबंदी कराना पड़ता था अब लवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी प्रारंभ होने से लवन सहित अंचल वासियों को इसका लाभ मिलेगा वही डॉ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंचल में किसी को भी नसबंदी कराना है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन आकर करा सकते हैं जिसका सूचना 1 दिन पूर्व प्रदान करें विधिवत जांच पश्चात नसबंदी किया जा रहा है अभी एक यूनिट लगभग 5 महिलाओं का सफल नसबंदी किया गया है पांचों महिलाएं स्वस्थ हैं इस सफल नसबंदी करने में सहायक चिकित्सक श्रीमती कविता साहू फिजियोथेरेपी विशाखा जोशी स्टॉफ नर्स श्रीमती सुचिता लाकड़ा ,एम जान काउंसलर नीरेन्द्र पटेल, ओ.टी.अटेंडेंट दीपक साहू ,प्रकाश, सुपरवाइजर एम. आर शांडिल्य एवं समस्त स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा।