दिनांक 28.01.2025 को ओए-बीएसपी द्वारा जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन
बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 28.01.2025 को सायं 6.45 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी महासचिव श्री परविंदर सिंह ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन ने सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 154 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं एवं इस माह कुल 17 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं-
श्री अंजनी कुमार, ईडी इंचार्ज (वर्क्स), श्री देवेन्द्र नाथ करण, जीएम (एफ एंड ए), श्री देवदत्त सारंगी, जीएम (प्लेट मिल), श्री के. गनानानंद, जीएम (पीएल गैरेज), श्री शंकर सिंह नेताम, जीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री बंशी टुडू, जीएम (ईडीडी), श्री चिन्मय खान, जीएम (एसएमएस-1), डॉ. राजेश्वर राम, एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), श्री अनिल चंद्र नाथ, जीएम (सीएमएम), श्री देबाशिष चक्रवर्ती, एजीएम (सीएमएम), श्री कौशल कुमार साहू एजीएम (एचआर), श्री बी राधाकृष्णन, एजीएम (एफ एंड ए), श्री विलिंगटन विलियम, सीनियर मैनेजर (मार्केटिंग), श्री हेमलाल डालेन्द्र, सीनियर मैनेजर (सीओसीसीडी), श्री औकुमार बंजारा, सीनियर मैनेजर (टीएसडी), श्री मुकेश शर्मा, मैनेजर (बीएफएस), श्री गजेन्द्र कुमार उपलोपवर, डिप्टी मैनेजर (मेडिकल)।
ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जायेगा।