March 6, 2026

रिटायर्ड फौजी का मर्डर, 3 आरोपी हिरासत में

4437127-untitled-9-copy

सीकर। अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर 78 साल के रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार से इतनी जोर से वार किया कि सिर का एक टुकड़ा कटकर अलग हो गया। सुबह घर का गेट खुला मिलने पर पड़ोसी जब पहुंचे तो पूरे फर्श पर खून बिखरा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना इलाके का लिखमा का बास गांव का शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे का है। खाटूश्यामजी सदर थाने के SHO कैलाशचंद यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर FSL, डॉग स्क्वायड, स्पेशल टीम के द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं। खाटू CHC में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।