March 7, 2026

लिव-इन पार्टनर का पति भड़का, खेला खूनी खेल

IMG-20250310-WA0001

 

 

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में रविवार को हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है. दोपहर में एक शख्स की उसकी लिव-इन पार्टनर के पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना पानेरिया की मदारी इलाके में हुई, जहां मृतक जितेंद्र मीणा (30) अपनी लिव-इन पार्टनर डिंपल (25) के साथ किराए के मकान में रहता था. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) भरत योगी ने बताया कि मृतक और उसकी लिव-इन पार्टनर डूंगरपुर जिले के रहने वाले थे. सीसीटीवी फुटेज में डिंपल और उसके पति नर्सी को वारदात के बाद मौके से भागते हुए देखा गया है.