Home छत्तीसगढ़ लोको पायलट को पत्नी ने पीटा, FIR दर्ज

लोको पायलट को पत्नी ने पीटा, FIR दर्ज

1
0

बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट की उसकी पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पत्नी ने अस्पताल नहीं लेने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट की और नाखून से खरोच दी। साथ ही उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। जिसके बाद वो बच्ची को लेकर मायके चली गई। इस केस में पुलिस ने जांच के बगैर ही पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जरहाभाठा निवासी दिलेश्वर टोंडर रेलवे में लोको पायलट है। उसकी शादी साल 2022 में आकांक्षा टोंडर से हुई थी। जिसके बाद उनकी बेटी पैदा हुई, जो अब दो साल की है। लोको पायलट ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी घर में काम नहीं करती। आए दिन बात-बात पर विवाद करती है।