Home छत्तीसगढ़ जमीन एक, कई लोगों को बेच दिया, FIR दर्ज

जमीन एक, कई लोगों को बेच दिया, FIR दर्ज

4
0

भिलाई। एक ही जमीन को कूटरचित दस्तावेज से अलग-अलग लोगों को रजिस्ट्री किए जाने के बड़े मामले का खुलासा न्यायालय में होने के बाद सुपेला पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। शिकायतकर्ता सर्वेश्‍वर दयाल मिश्रा की रपट पर पुलिस ने कुंजलाल, हफीजजुल्‍ला खान, राजू खान, राजेश प्रधान तथा खेमराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-B, 34, 420, 467 और 468 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

आपको बता दें कि सर्वेश्वर दयाल मिश्रा (65 वर्ष) निवासी कोहका पुरानी बस्ती वार्ड-13 भिलाई की शिकायत पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग आदेश ने जमीन की धोखाधड़ी कर मोटी रकम वसूलने वाले जमीन दलाल कुंजलाल पिता लवन सिंह देशमुख निवासी पुरानी बस्ती कोहका भिलाई, हफीजजुल्ला खान पिता खल्लील उल्ला खान निवासी अशरफी रोड़ फरीद नगर कोहका भिलाई, राजू खान पिता असफाक खान निवासी फरीद नगर मस्जिद के पास भिलाई, राजेश प्रधान पिता जीएन प्रधान निवासी कृपाल नगर कोहका भिलाई और खेमराज पिता पीडी डोंगरे निवासी कोहका कुरूद रोड़ भिलाई के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है।