अगले तीन दिनों में प्रदेश में हल्की बारिश के आसार…
रायपुर। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आगामी 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. साथ ही 19 से 22 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियां हो सकती हैं.