Home छत्तीसगढ़ 26 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने बताई सरकार की नीति...

26 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने बताई सरकार की नीति की सफलता

1
0

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले में 26 हार्डकोर नक्सलियों के आत्मसमर्पण को सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को निरंतर सफलता मिल रही है और यह आत्मसमर्पण उसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सफलता में नियद नेल्ला नार योजना और जिले में चल रहे लोन वर्राटू अभियान का विशेष योगदान है।