March 11, 2026

फिलहाल नहीं होगा साय कैबिनेट का विस्तार

IMG-20250226-WA0047

 

 

विष्णुदेव साय कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार एक बार फिर टल गया है। इस बार तो 9 अप्रैल की शाम या 10 अप्रैल की सुबह शपथ निश्चित माना जा रहा था। दिल्ली से संगठन मंत्री शिवप्रकाश और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन भी रायपुर आ गए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मीडिया को दिया गया बयान से भी तय हो गया था कि इस बार अब मंत्रियों का शपथ नहीं रुकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि नए मंत्रियों के शपथ का समय आ गया है, बहुत जल्द नए मंत्री उनके कैबिनेट का हिस्सा बन जाएंगे। बताते हैं, नए मंत्रियों के नामों पर सहमति नहीं बन पाई। नए तीन मंत्रियों में अमर अग्रवाल, गजेंद्र यादव और पुरंदर मिश्रा के नामों की चर्चा सबसे तेज थी। अंदर की खबर है कि इसमें एक नाम पर पार्टी के पुराने नेताओं की गहरी आपत्ति है। उस मंत्री के नाम की सिफारिश उपर से आई है, मगर छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता उस नाम को पचा पाने के लिए तैयार नहीं है।

#

You may have missed