March 11, 2026

लापता लड़की के परिजनों से मिले कॉंग्रेस कमेटी, एसआई टी गठन की मांग सौपा ज्ञापन

IMG-20250417-WA0000

 

लोरमी: कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ग्राम कोसाबाड़ी थाना लोरमी के लापता बच्ची के परिवार वालों से गांव जाकर भेंट किए।

जिलाध्यक्ष कॉंग्रेस घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने यह महसूस किया परिजन भयभीत हैं । 5 दिनों से उसकी कोई खबर नहीं मिली है। वहीँ लोरमी प्रत्याशी थानेस्वर साहू ने परिजन को ढाँढ़स बंधाया और साथ खड़े होने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल कॉंग्रेस ने विशेष जांच दल (एसआई टी) गठन की मांग को लेकर SDM लोरमी द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। जिसमें परिवार के लिए आर्थिक सहयोग और उच्च अधिकारियों को हस्तक्षेप करने के लिए मांग प्रशासन से किए। स्थानीय रेस्ट हॉउस में प्रेसवार्ता कर सरकार से जल्दी ढूंढ निकालने की मांग किए और मुंगेली जिला में लगातार हो रहे अपराध पर लगाम लगाने विफल हो रहे तंत्र को कोसा । कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, कॉंग्रेस विधायक प्रत्याशी लोरमी थानेस्वर साहू, मुंगेली प्रत्याशी संजीत बनर्जी, मनीष त्रिपाठी, अरुण कुलमित्र, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश पाटले, स्वतंत्र मिश्रा, अभिलाष सिंह, नवनीत शुक्ला, लखन कश्यप, सतेस्वर जायसवाल,
लल्ला ठाकुर, कृष्णा सोनी, लक्ष्मीनारायण जायसवाल, विद्यानंद चंद्रकर, अभिलाष जायसवाल सहित अन्य शामिल रहे।

You may have missed