जी पी एल ट्राफी में जय हिंद का कब्जा
भिलाई–3 :– शेरा क्रिकेट क्लब गनियारी के द्वारा आयोजित (जीपीएल ट्रॉफी) गनियारी प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार समापन आतिशबाजी के साथ हुआ। जीपीएस ट्रॉफी में प्रेम लाल साहू की कप्तानी वाली टीम *जय हिंद इलेवन* ने कामता साहू की कप्तानी वाली टीम *चेस इलेवन* को रोमांचक मुकाबले में हरा कर ट्राफी पर कब्जा किए।

ग्राम गनियारी के युवा एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों ने एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए गनियारी और पचपेड़ी के जूनियर, सीनियर एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों को लेकर साथ टीम तैयार की जिसमें प्रेम लाल साहू की कप्तानी वाली *जय हिंद इलेवन,* अखिलेश साहू की कप्तानी वाली *चेस इलेवन,* चिंता राम ठाकुर की कप्तानी वाली *वीर नारायण सिंह इलेवन,* निर्मल कोसरे की कप्तानी वाली *सी जी मास्टर इलेवन,* भीखम साहू की कप्तानी वाली *वंदे भारत इलेवन,* मंगलू ढीमर की कप्तानी वाली *पार्थ इलेवन,* और राजेश बघेल की कप्तानी वाली *शिवाजी इलेवन* टीम तैयार कर लीग पद्धति से मैच खेला गया।
शहीद वीर नारायण सिंह इलेवन और सीजी मास्टर इलेवन आठ–आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी छ:–छ: अंकों के साथ जय हिंद, चेस इलेवन व पार्थ इलेवन की टीम थी। तीनों टीम का लाट निकला गया जिसमें चेस इलेवन लाट पद्धति से सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि जय हिंद इलेवन ने पार्थ इलेवन को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । जय हिंद इलेवन व चेस इलेवन ने अपने प्रतिद्वंदी टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। लगभग 500 ग्रामीण महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति में फाइनल मैच बहुत रोमांचक स्थिति में संपन्न हुआ । जय हिंद इलेवन ने पांच रन से मैच को जीतकर 11000/– रु. और विनर कप पर कब्जा किया। उपविजेता टीम चेस इलेवन को 5000/– रु. एवं विनर कप प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सीरीज – नीलू पाल को दिया गया। बेस्ट बैट्स मैन – शुभम यादव , बेस्ट बॉलर – नूतन निर्मलकर, बेस्ट फिल्डर – मानस ठाकुर और बेस्ट दर्शक – शशि विश्वकर्मा को दिया गया। मैच समाप्ति के पश्चात खिलाड़ी एवं ग्रामीण खेल प्रेमियों को समाज सेवी श्री संतोष साहू के द्वारा खिचड़ी–भोग वितरण किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में निर्मल कोसरे, प्रेम लाल साहू, धर्मेंद्र कोसरे, राजेश बघेल, बसंत ठाकुर, पुरुषोत्तम पटेल, भीखम चंद साहू, चिंता राम ठाकुर, संतोष साहू, चंद्र शेखर साहू, पुराणिक ठाकुर, अखिलेश साहू, मंगलू पारधी, गोविंद ठाकुर, मंगलू ढीमर, केशव रिगरी, सहित आयोजन समिति टिकेंद्र ख़ुटेल, कामता साहू, टुकेश वर्मा, देवेंद्र साहू, भीखम पटेल, रमेश ठाकुर, शेखर पटेल, पुष्कर साहू, मिलन ठाकुर, सहित खिलाड़ियों का योगदान था।
इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष– श्रीमती सीता साहू, भाजपा नेता– गजानंद गोस्वामी, प्रथम व पूर्व पार्षद – श्रीमती लता ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।