पापा मैं अफसर बन गई, UPSC परिणाम देखकर खुशी से झूमी गरीब परिवार की बेटी छाया कुमारी
झारखण्ड। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष झारखंड के गढ़वा की बेटी छाया कुमारी ने भी सफलता हासिल की है। छात्रा कुमारी को 530वीं रैंक मिली है। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।दरअसल, छाया कुमारी गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के अकलवाणी गांव की रहने वाली हैं। छाया ने छह महीने पहले ही बीपीएससी परीक्षा पास की थी। अब छह महीने के अंदर उन्होंने दूसरी सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन कर दिया है।