दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया. इस हमले से पूरे देश में आक्रोश है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस स्वदेश लौट आए हैं. कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले रहे हैं.



