निगम संस्कृति विभाग द्वारा जोनो के माध्यम से देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर जीवनी की आमजनो को जानकारी देने विविध गतिविधियां
*
*जोन 2 द्वारा रंगोली उकेरकर एवं नृत्य नाटिका से महिलाओ ने आमजनो को दी जानकारी*
*जोन 10 द्वारा अपना गार्डन अमलीडीह, तालाब मंदिर की श्रमदान से सफाई*

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देष पर सभी जोनो के माध्यम से दिनांक 21 मई से 31 मई 2025 तक देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर आमजनो के मध्य विविध गतिविधियां की जाकर नागरिको को उनकी जीवनी से अवगत कराया जा रहा है ताकि आमजन देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी से जीवन में सकारात्मक उर्जा शक्ति प्राप्त कर प्रेरणा प्राप्त कर सके।
इसके अंतर्गत आज नगर निगम जोन 2 अंतर्गत पदेन जोन अध्यक्ष एवं निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड और जोन 2 जोन कमिश्नर डाॅ. आर.के. डोंगरे के निर्देश पर जोन 2 क्षेत्र में महिलाओं द्वारा सुन्दर रंगोली उकेरकर और नृत्य नाटिका प्रस्तुति के माध्यम से आमजनो को देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी से अवगत करवाया गया। जोन 10 द्वारा जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी और जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के निर्देश पर जोन 10 क्षेत्र में अमलीडीह अपना गार्डन परिसर सहित तालाब एवं मंदिर परिसर की श्रमदान से सफाई आमजनों के साथ सफाई मित्रों के सहयोग से करते हुए जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा एवं वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री यषवंत बेरिहा की उपस्थिति में स्वच्छ गार्डन, मंदिर तालाब का सकारात्मक संदेश देते हुए जन – जन को देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर उनकी जीवनी के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई।