टीम प्रहरी निगम नगर निवेश ने जोन 2 क्षेत्र के एलआईसी पंडरी कार्यालय मुख्य मार्ग में लगभग 25 अवैध ठेले हटाये, लगभग 7 अवैध शेड तोड़े
*जोन 7 ने सडक पर भवन निर्माण सामग्री रखने पर 10 हजार रू. जुर्माना किया, जोन 3 ने न्यू भारत स्वीट्स द्वारा संपत्ति विरूपण करने पर 7 हजार रू. जुर्माना किया*

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही जारी है।
इस क्रम में आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन क्रमांक 2 की नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन क्षेत्र के तहत एलआईसी कार्यालय मुख्य मार्ग पंडरी के सामने मुख्य सडक मार्ग में अभियान चलाकर लगभग 25 अवैध ठेले सडक से हटाये और दुकानो के सामने निर्मित लगभग 7 अवैध शेड को जेसीबी मषीन से तोडकर सडक मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करवाते हुए जोन कमिश्नर डाॅ. आर. के. डोंगरे के निर्देश पर जोन नगर निवेश उप अभियंता सुश्री अंजली बारले की उपस्थिति में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिको को त्वरित राहत दिलवायी । आज नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा अभियान चलाकर समता कालोनी में महाराजा अग्रसेन कालेज के सामने मुख्य मार्ग में कब्जा जमाकर रखी गयी भवन निर्माण सामग्री को जप्त करते हुए 10 हजार रू. सडक बाधा शुल्क जुर्माना की वसूली करने की कार्यवाही जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर नगर निवेश उप अभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में की गई। जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन 3 क्षेत्र में संपत्ति विरूपण करने पर न्यू भारत स्वीट्स को नोटिस देते हुए 7 हजार रू. का जुर्माना करने की कार्यवाही जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल के निर्देश पर नगर निवेश उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में स्थल पर की गई।