डिजिटल लाइब्रेरी के वाई-फाई का खर्च नहीं उठा पा रहा निगम*
आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भिलाई प्रभारी जसप्रीत सिंह ने बताया खुर्सीपार की डिजिटल लाइब्रेरी का इंटरनेट बंद है यह नाम भर की डिजिटल लाइब्रेरी है इसकी वजह से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आने वाले करीब 150 बच्चों की पढ़ाई में खलल पड़ रहा है। इस मामले में आम आदमी पार्टी की गई शिकायत पर, जोन 4 शिवाजी नगर के जोन आयुक्त ने लेटर जारी कर साफ किया है कि इंटरनेट का बिल भुगतान करने के लिए कोई अलग से बजट का प्रावधान नहीं होने के कारण इंटरनेट सुविधा वर्तमान में स्थगित रखी गई है। जोन आयुक्त के मुताबिक उक्त लाइब्रेरी के संचालन व रख रखाव के लिए पूर्व में रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई थी, लेकिन उसके आमंत्रण के परिप्रेक्ष्य में कोई भी पत्र, निविदा प्राप्त नहीं होने के कारण आमंत्रित रुचि की अभिव्यक्ति निरस्त कर आमंत्रित किए जाने प्रस्तावित किया गया है
बालाजी नगर, खुर्सीपार में ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण 4 अक्टूबर 2023 को किया गया। शुरू के सिर्फ 6 माह इंटरनेट चला। इसके बाद से यह सेवा ठप है। नगर निगम, भिलाई एक वाय फाई की सुविधा यहां शुरू नहीं कर पा रहा है। यहां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने पर्याप्त किताबें भी नहीं है। स्लम एरिया से आकर शिक्षित युवा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं। करीब 150 से अधिक बच्चे हर दिन यहां पहुंच रहे हैं। ई-लाइब्रेरी में पढ़कर करीब 12 बच्चों का रेलवे की परीक्षा में चयन हुआ है।
आम आदमी पार्टी ने कई बार छात्रों के साथ मिलकर नगर निगम आयुक्त भिलाई और कलेक्टर के पास शिकायत की है लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला नगर निगम आयुक्त जोन 4 लेटर जारी कर सीधा कह दिया बजट का प्रावधान नहीं है सीधा-सीधा गरीब बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है नगर निगम द्वारा
आम आदमी पार्टी जसप्रीत सिंह ने कहा अब छात्रों के हक के लिए साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा