ढकोसला साबित हो रहा है सुशासन तिहार*
*
जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता जावेद खान ने सुशासन तिहार के तहत सेक्टर 10 में आज लगाए गए समाधान शिविर को महज शासकीय कार्यक्रम की औपचारिकता के तहत खानापूर्ति और ढकोसला क़रार दिया है रूटिन के कार्य जो दफ्तर मे बैठ कर किए जा सकते है उनको निपटाने का दिखावा किया गया इसके अलावा हर आवेदक को उसके आवेदन पर भले ही कोई कार्यवाही नही की गई हो लेकिन गोल मोल जवाब दे कर उसके आवेदन को निराकरण की श्रेणी मे डालने की हिमाकत भी निगम के अधिकारियों ने बड़ी चतुराई से की है उदाहरण के लिए हुडको वार्ड क्रमांक 69 के एक आवेदक ने आवेदन क्रमांक 25270131600002 मे यह जानकारी चाही की वार्ड क्रमांक 69 मे निगम द्वारा प्रदान किया जाने वाला पेयजल क्यों घरो मे नही आ रहा है ,जब की हुडको के ही दुसरे वार्ड मे पानी आ रहा है तो उसे समाधान के तहत यह जानकारी दी की वह नियमानुसार नल कनेक्शन ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन का निर्धारित शुल्क जमा कर नल कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं जब की वास्तविकता यह है की पुरे क्षेत्र मे एम डी पी पाईप लाईन मे अत्यधिक पंचर है जिसका संधारण ठेकेदार के साथ कुछ कशमकश के तहत नही हो पा रहा है और वार्ड क्रमांक 69 मे पानी का वाल्व खोला ही नही जा रहा है इस बात को बताने का तात्पर्य यह है कि आवेदक का सवाल कुछ है और निराकरण और समाधान की रेटिंग बढाने के लिए उसको जवाब कुछ और दे कर यह जतलाया जा रहा है कि सवाल का जवाब आवेदक को बकायदा घर पर आदमी भेज कर हस्ताक्षर करवा कर दे दिया गया है लेकिन हासिल कुछ भी नही हो रहा है , सुशासन तिहार चिट्ठी पत्री आदान प्रदान करने तक ही सिमित हो कर रह गया है ठोस कार्य नदारद दिखे अलबत्ता शिविर में महंगे क़ालीन,सोफे और परदे आकर्षण का केन्द्र बने रहे।