ओए ने उत्कृष्ट योगदान हेतु बीएसपी के सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया सम्मान
बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा मई 2025 मंे सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। इस समारोह सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह सहित कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, सचिव द्वय संजय तिवारी, जे पी शर्मा उपस्थित थे।
इनका हुआ सम्मान
इस सम्मान समारोह में श्री अनिल कुमार जोशी, सीजीएम (यूटिलिटी), श्री एस पी मंडावी, जीएम (माइंस), डॉ. शाईला जेकब, एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), श्री एस बलराज, जीएम (सीएमएम), श्री जॉनी कुट्टी टी, जीएम (एफएंडए), श्री सुंदर मोहन सरदार, जीएम (डब्ल्यूएमडी), श्री अंजन चटर्जी, डीजीएम (पी मिल), डॉ. निरंजन साहू, डिप्टी सीएमओ (मेडिकल), श्रीमती जयश्री मोहंती, सीनियर डिप्टी डायरेक्टर (मेडिकल), श्री अनिल कुमार सिंह, एजीएम (टीएसडी), श्री युगल किशोर ढोके, एजीएम (एसपी-2), श्री रामअवतार मारकंडे, एजीएम (एम डब्ल्य आर एम), श्री शादाब आलम खान, सीनियर मैनेजर (प्रोजेक्ट), डॉ. गणेश के मंतापुरवर, स्पेशलिस्ट (मेडिकल), श्रीमती गीता पिल्लई, सीनियर मैनेजर (ओएंडएम), श्री कामता सिंह, सीनियर मैनेजर (बीएफ), श्री सुदर्शन लाल तामुरकर, मैनेजर (पीएलगैरेज), श्री गुहाराम उके, मैनेजर (पी मिल), श्री आनंद कुमार वर्मा, मैनेजर (एसएमएस-3), श्री एस मनोज कुमार, डिप्टी मैनेजर (मेडिकल) का सम्मान किया गया।
पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित
सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा पौधे एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होनंे ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान-बंछोर
समारोह के प्रारंभ में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल की थी उन उपलब्धियांे को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है। हमारे सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ रहे हैं, हमें अपने वरिष्ठ अधिकारियों के सानिध्य में रहकर उन के अनुभवों व मार्गदर्शन का लाभ लेना चाहिए। आशा करता हूँ कि भविष्य मंे भी ये अपनी सेवाएं समाज व प्रदेश के विकास में निरंतर देते रहेंगें। ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने सुझाव संयंत्र की सुरक्षा, उत्पादन, उत्पादकता व अनुरक्षण, टाउनशिप एवं मेडिकल सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु हमें हमेशा देते रहें हैं। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का मार्ग प्रशस्त करना, बेहतर पदनाम, भिलाई इस्पात संयंत्र की नई माइंस को चालू करवाने हेतु सहयोग एवं भिलाई को अवैध कब्जामुक्त करने जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।
ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि ओए-बीएसपी हमेशा से ही टाउनशिप में खाली मकानों पर हो रहे कब्जों से बीएसपी प्रबंधन, सेल प्रबंधन व इस्पात मंत्रालय से लगातार सेवानिवृत्त कार्मिकों को टाउनशिप में कुछ मकानों को लाइसेंस में देने हेतु चर्चा करता रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए लाइसेंस पर मकान नहीं दिये गये थे, ईक्यू-01 श्रेणी के एवं उससे कम श्रेणी के मकानों को सेवानिवृत्त अधिकारियों को लाईसेंस में देने हेतु ओए-बीएसपी पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्रयास कर रहा था। बीएसपी प्रबंधन के साथ ओए-बीएसपी की पिछली बैठक में बीएसपी प्रबंधन द्वारा ओए के इस आग्रह को संज्ञान में लेते हुए ईक्यू-01 श्रेणी के कुछ मकानों को लाइसेंस में दिये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 30-35 वर्षों की सेवा संयंत्र में देने वाले कार्मिकों को लाईसेंस पर मकान मिलने से टाउनशिप के मकानों पर बाहरी तत्वों द्वारा कब्जों से मुक्ति मिलेगी व टाउनशिप सुरक्षित रहेगा।
सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इसके अतिरिक्त सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने अनुभवों व यादों को साझा किया।
समारोह के अंत में ओ.ए. के महासचिव परविन्दर सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व सुखद स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि अधिकारीगण सेवा में रहकर संयंत्र व सेल को नई उॅचाईयो तक पहुॅचाने मे उल्लेखनीय योगदान दिये हैं। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों के जीवनसंगिनियों का भी आभार माना, जिनके पारिवारिक सहयोग से हमारे अधिकारियों को संयंत्र में अपने कर्तव्यों के निवर्हन में आसानी हुई। ओए महासचिव परविन्दर सिंह ने बताया कि बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को स्मरण कराया कि सेल पेंशन स्कीन जो आज अधिकारियों को मिल रहा है उसे लागू कराने के लिए सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में लम्बा संघर्ष ओए ने किया एवं सेवानिवृित्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख तक बढाने से प्रत्येक अधिकारी को 6 से 7 लाख रूपये का लाभ हुआ। अंत में ओए महासचिव परविंदर सिंह ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के उल्लेखनीय योगदान के लिए समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों से सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान में खडे़ होकर ताली बजाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि जितेन्द्र दास मानिकपुरी ने किया।
कार्यक्रम मंे ओए जोनल प्रतिनिधि सर्वश्री प्रदीप मेनन, निखिल पेठे, विजय कुमार देशमुख, मिलिंद कुमार बंसोड़, डीपीएस बरार, एमआरए शरीफ, बी एस मान, शैलेश कुमार मालवीय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।
आफिसर्स एसोसिऐशन भिलाई