प्रकृति की संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां नाम”
भिलाई –3 :– विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम गनियारी वार्ड क्रमांक 40 के खिलाड़ियों के साथ मिलकर खेल मैदान में वृक्षारोपण किया गया। नगर पालिका परिषद भिलाई चरोदा की पूर्व अध्यक्ष– श्रीमती सीता साहू जी ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए साथ ही खिलाड़ियों एवं बच्चों को मिष्ठान खिलाकर जन्मोत्सव मनाई l

भाजपा जिला भिलाई के महामंत्री– प्रेमलाल साहू ने *एक पेड़ मां के नाम* के अभियान की शुरुआत करते हुए गनियारी के बांधा तालाब पार एवं क्रिकेट मैदान में 8–8 फीट के बादाम व आम का पौधा रोपण किये।
इस अवसर पर सीता साहू ने खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संदेश देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने–अपने जन्मदिन पर एक पेड़ जरूर लगाए साथ ग्रामीणों से आग्रह किए कि अपने बच्चों के जन्मदिन पर पेड़ जरूर लगाए और उसका संरक्षण करें।
प्रेम लाल साहू ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए पेड़ जरूरी है, जनसंख्या वृद्धि जितनी तेजी से हो रही है उससे दोगुनी तेजी से वृक्षों की कटाई हो रही है। जिसके कारण प्रकृति असंतुलित हो रही है, इसलिए वायुमंडल दूषित हो गई इसे रोकने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अपनी मां के नाम से जरूर लगाए।
इस अवसर पर डॉ संजय कश्यप, भीखम चंद साहू, रमेश ठाकुर, कामता साहू, मंगल पारधी, तोरण ढीमर, गणेश यादव, पुरुषोत्तम पटेल, बसंत ठाकुर, केशव रिगरी, चिंता ठाकुर, मंगलू ढीमर विशेष रूप से उपस्थित थे।