पुराना रोजगार कार्यालय, जवाहर मार्केट, पावर हाउस से अवैध कब्जेधारिओ द्वारा स्वत कब्जे हटाए गए
*सम्पदा न्याललय द्वारा पारित डिक्री के अनुपालन में पुराना रोजगार कार्यालय जवाहर मार्केट से अवैध कब्जेधारी डिक्री क्रमांक 16/2025(विजय सोनकर) 17/2025(समीर खान ), 18/2025(अब्दुल सलीम ),19/2025 दशरत धृतलहरे),20/2025(टीका राम साहू ),21/2025(साहेब लाल सोनकर),22/2025(रविंद्र जायसवाल),23/2025(चन्दन जायसवाल),24/2025(लाल बाबू )तथा 25/2025 (बचऊ सोनकर) के यहाँ भिलाई इस्पात सयंत्र, नगर सेवाएं, इनफ़ोर्समेंट विभाग तथा भिलाई नगर पालिका निगम द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देकर समझाइश दी गयी की 48 घंटे के भीतर अवैध कब्ज़ा हटा ले , अनयथा की स्तिथि में बलपुर्वक कब्ज़ा हटाने की चेतावनी दी गयी थी l प्रत्येक अवैध कब्जेधारिओ के ऊपर सम्पदा न्याललय द्वारा एक लाख बाइस हजार रूपये का पेनल्टी भी लगाया गया हैl अवैध कब्जेधारिओ द्वारा आज दिनांक 05/06/2025 को स्वत सभी दस अवैध कब्जे हटा लिए गए* l *इस सम्बन्ध में माननीय सम्पदा न्याललय को जानकारी प्रेषित कर दिया गया है* l