March 8, 2026

समंदर के नीचे मिली दूसरी दुनिया- 1,40,000 साल पुरानी ‘दूसरी दुनिया’, वैज्ञानिक भी हैरान…

images (2)
  • इंडोनेशिया में समुद्र के नीचे 1.4 लाख साल पुरानी दुनिया मिली.
  • मजदूरों को समुद्र की रेत में मिले 6,000 से ज्यादा जीवाश्म.
  • वैज्ञानिकों ने होमो इरेक्टस की खोपड़ियों की पहचान की.

जकार्ता: जिस तरह अंतरिक्ष में बहुत से रहस्य छिपे हैं, उसी तरह समंदर की गहराइयां भी ऐसे तमाम राज़ समेटे हुए है, जिसके बारे में हम इंसानों को पता भी नहीं है. इंडोनेशिया में समुद्र में कई फीट अंदर एक ऐसा ही रहस्यमयी इतिहास मिला है, जिसे जाकर आप चौंक जाएंगे. ये कोई खज़ाना या सिक्के नहीं बल्कि हमारी ज़िंदगी से जुड़ा वो सीक्रेट है, जिससे वैज्ञानिक भी अब तक अनजान थे.

समंदर की गहराई में मिली 1,40,000 साल पुरानी ‘दूसरी दुनिया’, वैज्ञानिक भी हैरान

समंदर के नीचे मिली दूसरी दुनिया.

इंडोनेशिया के पास हुई इस खोज ने दक्षिण-पूर्व एशिया में मानव इतिहास को लेकर अब तक की कई धारणाओं को चुनौती दी है. जावा और मदुरा द्वीपों के बीच समुद्री क्षेत्र में वैज्ञानिकों को एक ऐसा सबूत मिला है, जो हजारों साल पहले मौजूद धरती के एक हिस्से ‘सुंडालैंड’ और वहां के प्राचीन इंसानों के जीवन से जुड़ा हो सकता है. ये क्षेत्र आज भले ही समुद्र के नीचे दबा है पर कभी ये हमारी ज़िंदगी का हिस्सा है.

समुद्र में छिपा है ‘रहस्य’

इस खोज की शुरुआत 2011 में हुई, जब पूर्वी जावा के पास मदुरा स्ट्रेट में समुद्र की रेत निकालने का काम चल रहा था. इसी दौरान मजदूरों को बड़ी मात्रा में यहां फॉसिल्स मिलने लगे. इन जीवाश्मों में से 6,000 से ज्यादा कंकाल शामिल थे. इनमें कोमोडो ड्रैगन, जंगली भैंसे, हिरण और स्टेगोडॉन नाम के विशालकाय हाथी जैसे जानवरों के अवशेष भी थे. सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि इसमें दो इंसानी खोपड़ियों के टुकड़े भी मौजूद थे.

 

You may have missed