पुलिस, बीएसपी व जिला प्रशासन का एसो. को मिलता है भरपूर सहयोग – इंद्रजीत सिंह
भिलाई । भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांस्पोटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से 1 हजार से अधिक हेल्पर, ड्राइवरों व मैकेनिकों को 5 लाख का बीमा पॉलिसी आज सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी में प्रदान की गई। साथ ही सभी साथियों को हेलमेट व एक पेड़ अपने घर के आंगन व आसपास सभी लोग लगाएं उसके लिए उन्हें दिया गया, चूंकि लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। नए-नए कारखाने खुल रहे है। आनेवाले पीढ़ी के लिए, पर्यावरण संरक्षण के लिए हर युवा साथी पेड़ लगाए।

इसके लिए हमारी एसोसिएशन जागरुकता अभियान के साथ नि:शुल्क पेड़ वितरण भी कर रही है। लगातार एसोसिएशन हेल्पर, ड्राइवरों व मैकेनिकों के लिए वर्षभर उनसे जुड़े हुए सभी कार्यों को कर रहा है। उन्होने पुलिस प्रशासन, बीएसपी प्रबंधन व जिला प्रशासन को साधूवाद भी किया कि इन सभी विभागों का भरपूर सहयोग हमारे एसोसिशन को मिलता है और एसोसिएशन भी शासन-प्रशासन के साथ अपना सहयोगात्मक रवैया हमेशा अपनाता है।
