March 12, 2026

विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा होगा विशाल रक्तदान – गोल्डी

IMG-20250607-WA0044

भिलाई। भाजपा पश्चिम मंडल के द्वारा 9 जून गुंडीचा मण्डप, सेक्टर-10 में विशाल रक्तदान शिविर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के जन्मदिवस के अवसर पर रखा गया है।जो सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा नेता गोल्डी सोनी एवं उनकी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उन्हें हेलमेट भी इस कार्यक्रम में दिया जाएगा।

पूर्व विस अध्यक्ष पांडेय के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। खुर्सीपार से लेकर टाऊनशिप के एरिया होर्डिंग, बैनर, कटआउट से सज गया है। अपने लाडले नेता श्री पांडेय को बधाई देने भाजपा का हर कार्यकर्ता हर स्तर की तैयारी पूरी कर ली है।

You may have missed