आषाढ़ मास में पड़ेंगे जगन्नाथ रथ यात्रा समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट…
Ashadha Month 2025 Festivals: हिंदू कैलेंडर का चौथा महीना आषाढ़ मास जल्द प्रारंभ होने वाला है. आषाढ़ महीने में प्रमुख तौर पर भगवान विष्णु की पूजा-आराधना की जाती है. आषाढ़ महीना बहुत खास है क्योंकि इसी महीने में देवशयनी एकादशी पड़ती है, जब भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास शुरू हो जाता है. फिर देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं. आषाढ़ महीने में देवशयनी एकादशी समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं. इस साल आषाढ़ माह 2025 की शुरूआत 12 जून से हो रही है और 10 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा के साथ यह महीना समाप्त होगा. जानिए इस दौरान कौन-कौन से पर्व और व्रत पड़ेंगे.
आषाढ़ माह 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार
14 जून 2025 – संकष्टी गणेश चतुर्थी
15 जून 2025- मिथुन संक्रांति
21 जून 2025- योगिनी एकादशी
23 जून 2025- प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि
24 जून 2025- रोहिणी व्रत
25 जून 2025- अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या
26 जून 2025- गुप्त नवरात्रि आरंभ, चंद्र दर्शन
27 जून 2025- जगन्नाथ रथयात्रा
06 जुलाई 2025- आषाढ़ी एकादशी, देवशयनी एकादशी
08 जुलाई 2025- भौम प्रदेाष व्रत, जया पार्वती व्रत प्रारंभ
10 जुलाई 2025- पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, सत्य व्रत
गुप्त नवरात्रि
आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होती हैं और नवमी को समाप्त होती हैं. इस साल 26 जून से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होकर 4 जुलाई तक चलेंगी.
जगन्नाथ रथयात्रा
जगन्नाथ रथयात्रा पर्व 27 जून 2025 से शुरू होता है. उससे पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा को भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा निकाली जाती है. इसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का स्वर्ण कलशों से अभिषेक होता है. फिर आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को तीनों देवता भव्य और विशालकाय रथों में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं.
देवश्यनी एकादशी
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवश्यनी एकादशी कहते हैं. इसे आषाढ़ी एकादशी के नाम से भी जानते हैं. इसी दिन से श्रीहरि विष्णु जी 4 माह के लिए योग निद्रा में जाते हैं. इस दिन के बाद से 4 महीने तक सभी शुभ-मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं. इस साल 6 जुलाई, 2025 को देवशयनी एकादशी है.
गुरु पूर्णिमा
गुरुओं को समर्पित पर्व गुरु पूर्णिमा आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इसी दिन आषाढ़ मास का समापन होता है. साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को पड़ेगी.